Movie prime

मुंबई में CJP के प्रदर्शन के दौरान अभिनेता इमरान खान किए गए डिटेन, बोले- ‘लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है?

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान समेत करीब 400 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के लिए पहले से अनुमति नहीं ली गई थी। ऐसे में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया।

पुलिस की कार्रवाई से पहले अभिनेता इमरान खान ने प्रदर्शन में शामिल होने की वजह बताते हुए कहा कि वह किसी संगठन का हिस्सा बनकर या किसी मांग को लेकर वहां नहीं पहुंचे हैं, बल्कि एक नागरिक के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने आए हैं। उन्होंने लोगों की आवाजाही की आजादी और उनकी आवाज दबाए जाने को लेकर सवाल भी उठाए।

‘मैं एक नागरिक के तौर पर यहां आया हूं’

हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान खान ने कहा कि उनकी कोई मांग नहीं है। वह इसी शहर में रहते हैं और एक नागरिक होने के नाते यह देखने आए हैं कि लोगों के आने-जाने की आजादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश क्यों की जा रही है।

‘मैं किसी संगठन का हिस्सा नहीं हूं’

अभिनेता ने साफ किया कि वह न तो किसी संगठन से जुड़े हैं और न ही किसी से कोई मांग करने आए हैं। उन्होंने कहा कि वह एक नागरिक के तौर पर वहां मौजूद हैं और लोगों की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात रखने पहुंचे हैं।

फिलहाल, अगस्त क्रांति मैदान में हुए इस प्रदर्शन के दौरान इमरान खान समेत करीब 400 लोगों को हिरासत में लिए जाने का मामला चर्चा में है। पुलिस की कार्रवाई के पीछे प्रदर्शन की पूर्व अनुमति न होना बताया जा रहा है।