Movie prime

राहुल-प्रियंका के बाद अखिलेश यादव भी लिए गए हिरासत में, पूछा- कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास के बाहर मंगलवार को हुए विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी धरने में शामिल हुए। कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के दौरान अखिलेश यादव ने पुलिसकर्मियों से पूछा, "पुलिस भाई, मुझे कहां ले जा रहे हो?"

दरअसल, 20 जुलाई को दिल्ली में CJP के संसद मार्च के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे। इसी कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के निकट विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई वरिष्ठ विपक्षी नेता शामिल हुए। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अन्य कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

 




प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पीएम आवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकते हुए उन्हें हिरासत में लिया। विपक्ष ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया, जबकि प्रशासन ने इसे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया कदम बताया।