Movie prime

NEET का रिजल्ट देखने के बाद 18 वर्षीय छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान
 

 
 NEET का रिजल्ट देखने के बाद 18 वर्षीय छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

फरीदाबाद। NEET UG 2026 के री-एग्जाम का रिजल्ट देखने के कुछ ही देर बाद फरीदाबाद में 18 वर्षीय NEET अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने अनुमान से कम अंक आने को लेकर मानसिक तनाव में थी। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने फरीदाबाद के सेक्टर-87 स्थित SRS Royal Hills सोसाइटी के टावर A2 की 16वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच की है। छात्रा ने 21 जून को आयोजित NEET UG 2026 री-एग्जाम दिया था। NTA की ओर से जारी आंसर की के आधार पर उसने अपने संभावित अंक का अनुमान लगाया था। परिवार के मुताबिक, छात्रा को उम्मीद थी कि उसके काफी अधिक अंक आएंगे, लेकिन अनुमान के अनुसार उसे करीब 600 अंक मिलने की संभावना थी।

पुलिस के अनुसार, आंसर की देखने के बाद छात्रा मानसिक तनाव में थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। उसकी मां विजयवाड़ा में थीं, जबकि पिता एक निजी कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं।

बताया गया कि छात्रा दोपहर के समय फ्लैट से बाहर निकली और लिफ्ट के जरिए बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर पहुंची। इसके बाद उसने कथित तौर पर छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही भूपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा का परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से फरीदाबाद में किराए के मकान में रह रहा था। मामले की जांच जारी है।

बता दें कि NEET UG परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद रद्द कर 21 जून को दोबारा आयोजित किया गया था। इसके बाद NTA ने अभ्यर्थियों को अपने रिकॉर्डेड उत्तरों की जांच और आपत्ति दर्ज कराने के लिए आंसर शीट की स्कैन कॉपी भी उपलब्ध कराई थी।