Movie prime

चुनाव नतीजों के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- ‘जनतंत्र हाईजैक हो गया’

 
चुनाव नतीजों के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- ‘जनतंत्र हाईजैक हो गया’
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : 4 मई को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र संकट में है और बीजेपी ने “जनतंत्र को हाईजैक” कर लिया है।

केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश के अंदर आज एक बड़ा संकट छाया हुआ है। कहीं भी कोई भी पार्टी जीतकर आ जाए, इनको कोई फर्क नहीं पड़ता। बंगाल के चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं थे, पिछले कई महीनों से वहां माहौल अलग था।

‘वोट कटवाने का आरोप’

केजरीवाल ने अपनी विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए दावा किया कि उनके जेल जाने से पहले क्षेत्र में 1.48 लाख वोट थे, जो लौटने तक घटकर 1.06 लाख रह गए। उन्होंने कहा कि 42 हजार वोट छह महीने में कटवा दिए गए। पिछली बार मैं 30 हजार वोट से जीता था, लेकिन इस बार 3 हजार वोट से हार गया।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बिहार, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज जनतंत्र के ऊपर संकट है। हमारे शहीदों ने जो आजादी दिलाई थी, वह खतरे में है।

बंगाल में टीएमसी को झटका

पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। रुझानों और नतीजों के मुताबिक बीजेपी ने 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि टीएमसी 80 सीटों के आसपास सिमट गई। यहां तक कि ममता बनर्जी भी अपनी भवानीपुर सीट से हार गईं। गौरतलब है कि केजरीवाल ने बंगाल चुनाव में टीएमसी के समर्थन में प्रचार भी किया था।

चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर बीजेपी अपनी जीत को जनादेश बता रही है, वहीं विपक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है, जिससे सियासी घमासान और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।