Movie prime

असम में एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
 

 
 असम में एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान जोरहाट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिसके चलते एयरफोर्स स्टेशन में हड़कंप मच गया।

भारतीय वायुसेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, AN-32 विमान एयरफोर्स स्टेशन परिसर के भीतर ही क्रैश हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, दमकलकर्मी और बचाव टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने तथा स्थिति को नियंत्रित करने का कार्य शुरू कर दिया।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने को लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बचाव एवं राहत कार्य जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि घटना का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच के लिए आधिकारिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वायुसेना ने कहा कि जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, उनकी जानकारी साझा की जाएगी।