Movie prime

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: एयर इंडिया फ्लाइट रनवे पर उतरते ही वापस उड़ी, कांग्रेस नेता थे सवार
 

 
 जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: एयर इंडिया फ्लाइट रनवे पर उतरते ही वापस उड़ी, कांग्रेस नेता थे सवार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

जयपुर। दिल्ली से जयपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 बुधवार दोपहर लैंडिंग फेल होने से यात्रियों में दहशत फैल गई। दोपहर करीब 1:05 बजे विमान ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन रनवे को छूते ही पायलट ने आखिरी क्षणों में फैसला बदलते हुए विमान को दोबारा हवा में उठा लिया।

सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के दौरान अस्थिर अप्रोच की स्थिति बन गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने मानक प्रक्रिया 'गो-अराउंड' का निर्णय लिया। इसके बाद विमान ने एयरपोर्ट के ऊपर कुछ समय चक्कर लगाए और करीब 10 मिनट बाद दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग कर ली गई। यात्रियों ने राहत की सांस ली।

इस फ्लाइट में कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सवार थे। घटना के दौरान यात्रियों में कुछ देर के लिए चिंता का माहौल रहा, हालांकि किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, ऐसी स्थिति पूरी तरह सुरक्षा मानकों के दायरे में आती है। यदि पायलट को लैंडिंग सुरक्षित नहीं लगती, तो वे विमान को दोबारा उठाने का फैसला ले सकते हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।