एअर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, घरेलू-विदेशी टिकट होंगे महंगे
Apr 7, 2026, 13:32 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और दुनिया भर में जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण एअर इंडिया ने अपने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव करने का फैसला लिया है। इसके असर से घरेलू उड़ानों के किराए में 299 रुपये से 899 रुपये तक और अंतरराष्ट्रीय टिकटों के दाम 2,200 रुपये से 26,000 रुपये तक बढ़ सकते हैं।
एयरलाइन का कहना है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर यह बदलाव लागत के दबाव को देखते हुए किया गया है। नया फ्यूल सरचार्ज 8 अप्रैल, 2026 से अधिकांश घरेलू रूट्स पर लागू होगा, जबकि यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह 10 अप्रैल, 2026 से लागू होगा।
