Movie prime

ममता से मुलाकात के बाद अखिलेश का बड़ा बयान- दीदी नहीं हारीं... BJP पर लगाए गंभीर आरोप

 
ममता से मुलाकात के बाद अखिलेश का बड़ा बयान- दीदी नहीं हारीं... BJP पर लगाए गंभीर आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Kolkata : अखिलेश यादव ने गुरुवार को कोलकाता में  ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से कहा, “दीदी, आप हारी नहीं हैं।” दोनों नेताओं के बीच पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम और राज्य की राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चा हुई।

बीजेपी पर साधा निशाना

कोलकाता पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र को जितना नुकसान बीजेपी ने पहुंचाया है, उतना किसी ने नहीं पहुंचाया होगा। बीजेपी की आंखों में दीदी खटकती हैं क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। यह लोग महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान तो हुआ, लेकिन लोगों ने अपनी इच्छा से कम और दबाव में ज्यादा वोट डाले।


चुनावी संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल

सपा प्रमुख ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने वाली संस्थाओं की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी लोगों को वोट डालने से रोका गया था।

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटें मिली हैं। चुनाव परिणाम के बाद राज्य में हिंसा की घटनाएं भी सामने आई हैं। बुधवार को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद कई इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। 

वहीं, ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है, जिससे राज्य की राजनीति और गर्मा गई है।