Movie prime

 बंगाल नतीजों पर अखिलेश यादव का शायराना वार, बोले- हर फरेबी फतह की एक मियाद...

 
Akhilesh Yadav
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, हर फ़रेबी फ़तह की एक मियाद होती है, ये बात ही सच्चाई की बुनियाद होती है।

धोखेबाजी से मिली जीत’ का आरोप

अखिलेश यादव ने भाजपा की बढ़त को ‘धोखेबाजी से मिली जीत’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं।

पहले भी लगा चुके हैं आरोप

इससे पहले भी अखिलेश यादव एग्जिट पोल को खारिज कर चुके थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव के दौरान पुलिस का इस्तेमाल कर धांधली की गई। उनका कहना था कि इस तरह की रणनीति अन्य राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में भी देखने को मिली है।

चुनाव आयोग और केंद्र पर सवाल

सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने तकनीक के दुरुपयोग और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।

सियासत में तेज हुआ बयानबाजी का दौर

बंगाल चुनाव के नतीजों के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक ओर भाजपा अपनी बढ़त को ऐतिहासिक बता रही है, वहीं विपक्ष लगातार चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है।