Movie prime

बांकीपुर-दतिया नतीजों पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को...

 
Akhilesh
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अहंकार का अंत तय है।

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में कहा, "भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया। अपने को भगवान से ऊपर समझने वालों को भगवान ने चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया है और साथ ही उनके घमंड का बुखार भी।" उनका यह बयान उपचुनाव परिणाम आने के बाद सामने आया, जिसे भाजपा पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है।


 

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। चुनाव आयोग के घोषित परिणामों के अनुसार, प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 वोट प्राप्त हुए।