Movie prime

भाई के निधन पर अखिलेश यादव का आया पहला बयान, सपा ने की जांच की मांग

 
Akhilesh Yadav
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का बुधवार को निधन हो गया। वे बीजेपी नेता Aparna Yadav के पति थे। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी और बीजेपी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने भाई के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि प्रतीक पिछले कुछ समय से बिजनेस में नुकसान को लेकर परेशान थे। उन्होंने कहा, प्रतीक बहुत अच्छा लड़का था, लेकिन आर्थिक संकट को लेकर दुखी रहता था। अब वह हमारे बीच नहीं है। करीब दो महीने पहले मुलाकात हुई थी, तब भी हमने उनसे स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा था।”

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

सपा ने जांच की मांग की

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता Ashutosh Verma ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख जताया। साथ ही पार्टी की ओर से इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की गई है।

फिलहाल परिवार और करीबी लोग गहरे सदमे में हैं। लखनऊ में अंतिम दर्शन के लिए नेताओं और समर्थकों का पहुंचना जारी है।