Movie prime

पवन सिंह को लेकर छलका अक्षरा सिंह का दर्द, किया नए प्यार का खुलसा

 
Akashra
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

अक्षरा सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ और पुराने विवादों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि अब वह अपने अतीत को पीछे छोड़ चुकी हैं और जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं।

पवन सिंह के साथ रिश्ते को बताया ‘नेगेटिव फेज’

एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह दौर उनकी जिंदगी का काफी नेगेटिव हिस्सा था और अब वह उसे याद भी नहीं रखना चाहती। अक्षरा ने कहा, मेरे पास विवाद पढ़ने का समय नहीं है। मैं अपने काम पर ध्यान देती हूं। जो चीजें नेगेटिव थीं, उन्हें मैं पीछे छोड़ चुकी हूं। जब उनसे पवन सिंह की अच्छाइयों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि “इतना ज्यादा अच्छा किया है कि अब कुछ अच्छा याद ही नहीं आ रहा।

निरहुआ को बताया इंडस्ट्री का बेस्ट एक्टर

अक्षरा सिंह ने कहा कि पवन सिंह एक अच्छे सिंगर जरूर हैं, लेकिन वह उन्हें बेहतरीन अभिनेता नहीं मानतीं। उनके मुताबिक दिनेश लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे शानदार एक्टर हैं।

दर्द ने बनाया मजबूत

अक्षरा ने माना कि रिश्ते टूटने के बाद वह काफी टूट गई थीं, लेकिन उसी अनुभव ने उन्हें अंदर से मजबूत भी बनाया। उन्होंने कहा कि पहले वह लोगों की बातों से डरती थीं, लेकिन अब वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हैं।

फिर हुआ प्यार

इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री हो चुकी है। अक्षरा ने कहा, हां, प्यार दोबारा हुआ है। पुरानी बातें अब भूतकाल बन चुकी हैं। मैं अभी अपने वर्तमान में खुश हूं। हालांकि उन्होंने अपने नए पार्टनर का नाम बताने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि वह फिलहाल अपने रिश्ते को निजी रखना चाहती हैं।

शादी पर क्या बोलीं?

शादी के सवाल पर अक्षरा सिंह ने कहा कि अभी वह अपने रिश्ते को समझने के दौर में हैं। फिलहाल शादी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन सही समय आने पर वह अपने फैंस को जरूर खुशखबरी देंगी।