Movie prime

अमरनाथ यात्रा 2026: रजिस्ट्रेशन डेट जारी, जानें कौन कर सकेगा आवेदन और क्या हैं नियम

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगा। श्रद्धालु देशभर की 554 बैंक शाखाओं में आवेदन कर सकेंगे। यात्रा के लिए उम्र सीमा, स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, आधार आधारित e-KYC और ₹150 शुल्क अनिवार्य किया गया है। श्राइन बोर्ड ने नई गाइडलाइन जारी की है।

 
अमरनाथ यात्रा 2026
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने इस वर्ष यात्रा के अग्रिम पंजीकरण की तारीख घोषित कर दी है। श्रद्धालु 15 अप्रैल 2026 से यात्रा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

554 बैंक शाखाओं में होगा रजिस्ट्रेशन

श्राइन बोर्ड के अनुसार देशभर की 554 अधिकृत बैंक शाखाओं में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक को अधिकृत किया गया है।

कौन कर सकेगा आवेदन?

यात्रा के लिए केवल 13 से 70 वर्ष आयु वर्ग के श्रद्धालु ही आवेदन कर सकेंगे।

13 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अनुमति नहीं होगी
70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग यात्रा नहीं कर सकेंगे
छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को भी अनुमति नहीं दी जाएगी

आधार आधारित e-KYC अनिवार्य

इस बार पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए आधार आधारित बायोमीट्रिक e-KYC अनिवार्य किया गया है। सत्यापन नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के पोर्टल के माध्यम से होगा।

ये दस्तावेज होंगे जरूरी

अमरनाथ यात्रा पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं को निम्न दस्तावेज जमा करने होंगे-

अधिकृत डॉक्टर/संस्थान द्वारा जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (8 अप्रैल 2026 या उसके बाद का)

वैध पहचान पत्र
सक्रिय मोबाइल नंबर
कितनी है पंजीकरण फीस?

श्रद्धालुओं को प्रति यात्रा परमिट ₹150 शुल्क देना होगा। यात्रा परमिट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर जारी किए जाएंगे।

परमिट पर दर्ज होगी यात्रा तिथि और रूट

हर परमिट पर श्रद्धालु की यात्रा तिथि और मार्ग (बालटाल/पहलगाम) स्पष्ट रूप से अंकित होगा। प्रत्येक बैंक शाखा को प्रतिदिन सीमित कोटा आवंटित किया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए श्राइन बोर्ड की अपील

श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ऊंचाई, मौसम और स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियों का पालन करें। यात्रा की आधिकारिक तिथियों और विस्तृत दिशा-निर्देशों की घोषणा जल्द की जाएगी।