Movie prime

बरुईपुर घटना पर प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी ने अपने ही कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, BJP ने कसा तंज

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बरुईपुर रेप-मर्डर मामले के विरोध में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाथ में माइक लेकर समर्थकों को संबोधित किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के बीच कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही ममता बनर्जी खुद नीचे पहुंचीं। इसी दौरान भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश में उन्होंने एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। सूत्रों के मुताबिक, थप्पड़ खाने वाला व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का ही एक कार्यकर्ता बताया जा रहा है। हालांकि, ममता ने ऐसा क्यों किया, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना के बाद ममता बनर्जी ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि पार्टी के आईटी सेल अध्यक्ष को घेरकर उन पर हमला किया गया है, जिसके बाद वह उन्हें बचाने पहुंचीं।

ममता ने कहा, कानून-व्यवस्था कहां है? हमारे कार्यकर्ताओं को नारे लगाने से रोका गया। मैं बीजेपी को दोष नहीं दे रही हूं, लेकिन प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा। रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेदारी थी।"

बीजेपी ने साधा निशाना

थप्पड़ की घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह घटना उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की हार के बाद ममता बनर्जी का व्यवहार असामान्य होता जा रहा है।

फिलहाल, थप्पड़ की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।