Movie prime

Amritsar: अमृतसर में एयरपोर्ट खाली, स्कूल बंद, देर रात धमाकों की आवाज के बाद सीमावर्ती इलाकों से लोगों का पलायन तेज

 
Amritsar: अमृतसर में एयरपोर्ट खाली, स्कूल बंद, देर रात धमाकों की आवाज के बाद सीमावर्ती इलाकों से लोगों का पलायन तेज
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Amritsar: पाकिस्तान पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पंजाब के सरहदी इलाकों में लोग दहशत में हैं। बुधवार देर रात करीब 1:45 बजे अमृतसर में तीन स्थानों पर जोरदार धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद पूरे जिले में प्रशासन ने तुरंत ब्लैक आउट कर दिया। श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी खाली करवाकर वहां अंधेरा कर दिया गया।

प्रशासन की अपील: घबराएं नहीं, स्थिति पर नजर रखी जा रही है

Amritsar के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दी हैं, लेकिन अभी तक किसी अप्रिय घटना की पुष्टि नहीं हुई है। वायुसेना के लड़ाकू विमान लगातार गश्त पर हैं, और तेज गति के कारण आवाजें अधिक तेज हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

सीमावर्ती गांवों में पलायन शुरू, स्कूल आज भी बंद

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सीमावर्ती जिलों के स्कूल आज भी बंद रहेंगे। वहीं, फाजिल्का के मुहार जमशेर और मनसा गांवों में लोग एहतियातन अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सामान, पशुधन और जरूरी वस्तुएं लेकर निकल पड़े हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से गांव खाली करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन लोग स्वयं ही सतर्कता बरत रहे हैं।

रात में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

कुछ ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय सीमा पर संदिग्ध हलचल देखी गई है। Amritsar जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय में कार्य किया जा रहा है। आमजन से अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें।