अमूल दूध हुआ महंगा, कल से देना होगा ज्यादा पैसा, जानिए नए रेट
देशभर के उपभोक्ताओं को अब दूध के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। Amul ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी। कंपनी के इस फैसले का सीधा असर आम लोगों के मासिक बजट पर पड़ेगा, क्योंकि दूध रोजमर्रा की सबसे जरूरी खाद्य वस्तुओं में शामिल है।
एक लीटर दूध पर 2 रुपये तक की बढ़ोतरी
अमूल मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दूध के अलग-अलग पैकेटों पर 1 रुपये से 3 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने बढ़ती लागत और डेयरी सेक्टर में खर्च बढ़ने को इसकी वजह बताया है।
जानिए अमूल दूध के नए रेट
अमूल ताजा 500ML: 28 रुपये से बढ़कर 29 रुपये
अमूल ताजा 1 लीटर: 55 रुपये से बढ़कर 57 रुपये
अमूल टी स्पेशल 1 लीटर: 63 रुपये से बढ़कर 66 रुपये
भैंस का दूध 500ML: 37 रुपये से बढ़कर 39 रुपये
अमूल गोल्ड 500ML: 34 रुपये से बढ़कर 35 रुपये
अमूल शक्ति 500ML: 34 रुपये से बढ़कर 35 रुपये
आम आदमी के बजट पर बढ़ेगा दबाव
पहले से ही पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं। अब दूध महंगा होने से रसोई का बजट और बिगड़ सकता है। खासकर मध्यम वर्ग और बड़े परिवारों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा।
रोजमर्रा की जरूरत होने से नहीं घटेगी खपत
दूध ऐसी जरूरी चीज है, जिसकी खपत कम करना आसान नहीं होता। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर घर में दूध की नियमित जरूरत होती है। ऐसे में कीमत बढ़ने के बावजूद लोगों को इसे खरीदना ही पड़ेगा।
