Movie prime

10 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान, CJP नेता अभिजीत दीपके ने सरकार को दी खुली चुनौती, बोले- कितनों को...

 
Abhijeet
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया और सरकार पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी करने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।

दरअसल, CJP नेता सौरव दास ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि सरकार उन्हें, अभिजीत दीपके, आशुतोष, रत्ना समेत पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होती है, तब भी युवा अपने अधिकारों और भविष्य की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।

सौरव दास ने लोगों से अपील की कि नेता जेल में रहें या बाहर, आंदोलन जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे जेल जाने या इससे भी बड़ी मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने 10 अक्टूबर से देशभर में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

अभिजीत दीपके ने अमित शाह को किया टैग

सौरव दास की पोस्ट को कोट करते हुए अभिजीत दीपके ने लिखा, “कितनों को अरेस्ट करोगे। 10 अक्टूबर को पूरा देश आ रहा है।” खास बात यह रही कि उन्होंने इस पोस्ट में सवालिया अंदाज के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया।

अभिजीत दीपके के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, नेताओं की गिरफ्तारी की तैयारी किए जाने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के समर्थन में उतरे

अभिजीत दीपके हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से भी मिले थे। 4 अक्टूबर को छात्रों से मुलाकात के दौरान उन्होंने लगातार हो रहे पेपर लीक को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही। CJP ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के चेयरमैन इस्तीफा नहीं देते, तब तक छात्रों का आंदोलन जारी रहना चाहिए।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग

अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने उनके इस्तीफे और SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।

दीपके का आरोप है कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त पद से नहीं हटते और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं होती, तब तक ऐसे चुनावों में हिस्सा लेने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा उन राज्यों में भी चुनावी सफलता हासिल कर रही है, जहां उनके मुताबिक पहले ऐसा नहीं हुआ था।

दीपके ने आरोप लगाया कि इसके लिए ज्ञानेश कुमार जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के पद से हटने और SIR प्रक्रिया पर रोक लगने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भाजपा वास्तव में कितनी सीटें जीतती है।