Movie prime

TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी को एक और झटका, राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा
 

 
 TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी को एक और झटका, राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार और सत्ता गंवाने के बाद पार्टी में जारी बगावत के बीच ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। TMC की राज्यसभा सदस्य और अभिनेत्री कोयल मल्लिक (रुक्मिणी मल्लिक) ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कोयल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफा देने के बाद कोयल मल्लिक दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचीं।

बंगाल में कोयल मल्लिक का इस्तीफा दो महीने के भीतर राज्यसभा में TMC की ओर से चौथा इस्तीफा है। इससे पहले पिछले महीने सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के बाद तीनों पूर्व सांसद हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद पार्टी ने तीनों नेताओं को बंगाल में राज्यसभा की खाली हुई तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया था। बंगाल विधानसभा में भाजपा के संख्या बल को देखते हुए 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में तीनों की जीत लगभग तय मानी जा रही है।