Movie prime

Delhi-NCR में AQI सुधरा, पर मास्क अभी जरूरी - विशेषज्ञों की चेतावनी

 
Delhi-NCR में AQI सुधरा, पर मास्क अभी जरूरी - विशेषज्ञों की चेतावनी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार के बाद ग्रैप 4 (GRAP 4) की पाबंदियां हटा दी गई हैं, जबकि GRAP 3 की पाबंदियां अब भी लागू रहेंगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को क्षेत्र का एक्यूआई (AQI) 378 दर्ज किया गया, जिसके बाद GRAP 4 की पाबंदियों को हटाने का फैसला लिया गया।

दरअसल, 17 जनवरी को सब-कमेटी ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों में GRAP 4 लागू किया था, जब राजधानी में औसत AQI तेजी से बढ़कर अस्वास्थ्यकर स्तर पर पहुंच गया था।

इसके बाद से दिल्ली के दैनिक औसत AQI में सुधार दर्ज किया गया। 18 जनवरी को AQI 440, 19 जनवरी को 410 और 20 जनवरी को यह घटकर 378 तक पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी दैनिक AQI बुलेटिन के अनुसार सुधार के बाद GRAP 4 की पाबंदियां हटाई गईं, लेकिन GRAP 3 की नियमावली अब भी लागू रहेगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि वायु गुणवत्ता में यह सुधार अस्थायी हो सकता है, इसलिए नागरिकों को अभी भी मास्क पहनने और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जाती है।