Movie prime

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 60 लोग फंसे- पुलिस और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू जारी

लखनऊ के आगरा एक्सप्रेस-वे पर पारा थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट मोहान के पास रेवाड़ी से छपरा जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में करीब 50 से 60 यात्री बस में फंस गए। पुलिस और फायर सर्विस ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर भेजा।

 
लखनऊ
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा पारा थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट मोहान के पास हुआ। बस रेवाड़ी (राजस्थान) से छपरा (बिहार) जा रही थी। दुर्घटना के बाद बस में सवार करीब 50 से 60 यात्री अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

बस में फंसे थे 50 से 60 यात्री

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस आगरा एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी। इसी दौरान पारा थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट मोहान के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई और करीब 50 से 60 यात्री उसमें फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बस में बच्चों समेत कई यात्री फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव दल ने अभियान शुरू किया।

पुलिस और फायर सर्विस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सरोजनीनगर के अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) सुमित प्रताप सिंह ने फायर सर्विस कर्मियों के साथ राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली। पलटी हुई बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।

सभी यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता से बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।