Movie prime

Ayodhya: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बेटी संग अयोध्या पहुंचे, करेंगे रामलला के दर्शन

 
Ayodhya: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बेटी संग अयोध्या पहुंचे, करेंगे रामलला के दर्शन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Ayodhya: दुनिया के सबसे बड़े रईसों में शुमार टेस्ला और एक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार दोपहर अपने प्राइवेट विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी यानी एलन मस्क की बहन भी थीं। एयरपोर्ट पर हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

एरोल मस्क और उनकी बेटी ने मीडिया से बातचीत की, जिसके बाद उनका काफिला अयोध्या (Ayodhya) धाम के लिए रवाना हो गया। वे रामलला के दर्शन करेंगे और राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद हनुमानगढ़ी का भी दर्शन किया जाएगा। दर्शन के बाद वे अपने प्राइवेट विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।