Movie prime

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा की बड़ी बढ़त, चंद्रभानु पासवान 34,507 वोटों से आगे

 
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा की बड़ी बढ़त, चंद्रभानु पासवान 34,507 वोटों से आगे
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

अयोध्या I अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी बढ़त बना ली है, जबकि समाजवादी पार्टी काफी पीछे चल रही है।

भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने 12 राउंड की गिनती के बाद 34,507 मतों की बढ़त हासिल कर ली है। उनकी इस बढ़त को निर्णायक माना जा रहा है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

भाजपा की संभावित जीत को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी।

चंद्रभानु पासवान और उनकी पत्नी, जिला पंचायत सदस्य कंचन पासवान ने सूर्यकुंड पर अनुष्ठान किया। भाजपा कार्यकर्ता इसे शुभ संकेत मानकर अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे हैं। अंतिम नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे, लेकिन अब तक के रुझानों से भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।