Movie prime

बांकीपुर उपचुनाव: नितिन नवीन से पवन सिंह तक, बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

 
,..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार की शाम अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने कुल 40 नेताओं और प्रमुख चेहरों को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है, जो बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

जारी सूची में सबसे पहला नाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का है। उनके बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का नाम शामिल है। पार्टी ने इस उपचुनाव में अपने शीर्ष नेतृत्व को मैदान में उतारकर चुनावी मुकाबले को और तेज करने की तैयारी की है।

स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, सतीश चंद्र दुबे, मंगल पांडेय, विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश, संजय जायसवाल और राजभूषण चौधरी जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी जगह दी गई है।

इसके अलावा सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह, वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे, विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, दिलीप जायसवाल, रेणु देवी और पहली बार विधायक बनीं लोकगायिका मैथिली ठाकुर भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगी। इनके साथ कई अन्य विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी बांकीपुर में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रचार करेंगे।

.....

इस बीच, बीजेपी के पूर्व घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी ने भी पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। टिकट बदलने के बाद उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और मतदाताओं से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करेंगे।

अभिषेक कुमार बंटी ने कहा कि वह खुद को सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता मानते हैं और संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि बीजेपी और एनडीए के सभी कार्यकर्ता मिलकर बांकीपुर सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। सभी प्रमुख दल अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार को धार देने में जुटे हैं, जिससे यह मुकाबला काफी दिलचस्प होता जा रहा है।