Bengal Election 2026: BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान, कई बड़े चेहरों को मिला टिकट
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि कुछ सीटों पर उम्मीदवारों में बदलाव भी किया गया है।
बीजेपी ने बिष्णुपुर (SC) सीट पर पहले घोषित उम्मीदवार अग्निश्वर नस्कर की जगह अब विस्वजीत खान को मैदान में उतारा है। वहीं, जॉयपुर सीट से पार्टी ने एक ऐसे उम्मीदवार को समर्थन दिया है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
बड़े चेहरों को मिला मौका
पार्टी ने कई प्रमुख नेताओं को टिकट देकर चुनावी समीकरण साधने की कोशिश की है। मशहूर अभिनेत्री और नेता रूपा गांगुली को सोनारपुर साउथ से उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी दूसरी सूची में निम्नलिखित उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। (1/2) pic.twitter.com/sCdVdulkM8
— BJP (@BJP4India) March 19, 2026
वहीं, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक को माथाभांगा (SC) सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा दधिराम रॉय (मेक्लिगंज), लक्ष्मण लिम्बु (मदारीहाट), नरेश चंद्र रॉय (धुपगुड़ी), कौशिक रॉय (मयनागुड़ी) और अनंत देब अधिकारी (जलपाईगुड़ी) समेत कई नाम इस सूची में शामिल हैं।
परिवार और आंदोलन से जुड़े चेहरे भी मैदान में
बीजेपी ने एगरा सीट से नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है। संदेशखाली आंदोलन से चर्चा में आए क्षेत्र से पार्टी ने सनत सरदार को टिकट दिया है, जबकि आंदोलन से उभरी नेता रेखा पात्रा को हिंगलगंज सीट से मैदान में उतारा गया है।
इसके अलावा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनील खान को बेहाला पश्चिम से और रितेश तिवारी को काशीपुर बेलगाछिया से उम्मीदवार बनाया गया है।
ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी की टक्कर
बीजेपी अब तक 255 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है—पहली सूची में 144 और दूसरी सूची में 111 नाम शामिल हैं। अभी 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाकी है।
राज्य का यह चुनाव एक बार फिर Mamata Banerjee और Suvendu Adhikari के बीच सीधी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है। बीजेपी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से शुभेंदु अधिकारी को उतारा है, जबकि ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी।
