Movie prime

बंगाल चुनाव: UCC लागू करने का वादा, 45 दिन में 7वां वेतन आयोग और महिलाओं को...., अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र
 

 
 बंगाल चुनाव: UCC लागू करने का वादा, 45 दिन में 7वां वेतन आयोग और महिलाओं को...., अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक 13 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे ‘भरोसा पत्र’ नाम दिया है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया।

घोषणापत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र “भरोसे का दस्तावेज” है, जो ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य की जनता बीजेपी को सरकार बनाने का मौका देगी।

महिलाओं और युवाओं पर फोकस

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं और युवाओं को साधने की कोशिश की है। पार्टी ने वादा किया है कि सरकार बनने पर हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच महिलाओं के खातों में ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं बेरोजगार युवाओं को भी ₹3000 मासिक भत्ता देने का ऐलान किया गया है।

रोजगार और योजनाओं पर बड़े वादे

अमित शाह ने कहा कि राज्य में एक करोड़ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। साथ ही, आयुष्मान भारत समेत सभी केंद्रीय योजनाओं को पश्चिम बंगाल में पूरी तरह लागू किया जाएगा।

घुसपैठ पर सख्त रुख

घोषणापत्र में घुसपैठ को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने की बात कही गई है। अमित शाह ने कहा कि राज्य की सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित किया जाएगा और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी कर्मचारियों और कानून व्यवस्था पर भी जोर

बीजेपी ने वादा किया है कि लंबित डीए का भुगतान किया जाएगा और सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा। इसके अलावा, छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की बात भी कही गई है।

बीजेपी का यह ‘भरोसा पत्र’ साफ तौर पर महिलाओं, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।