Movie prime

‘भोजपुरी फिल्में घटिया लगती हैं’...तेज प्रताप की बात पर भड़के निरहुआ-पवन सिंह, बोले- क्या उखाड़े हो...

 
,,,.
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

भोजपुरी सिनेमा के सितारों की निजी जिंदगी और उनके संघर्षों से जुड़े किस्सों को लेकर चर्चा में बना शो ‘भोजपुरी बवाल’ अब एक और विवादित प्रोमो को लेकर सुर्खियों में है। जियोहॉटस्टार ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें तेज प्रताप यादव भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को लेकर तीखी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में पवन सिंह और निरहुआ एक कमरे में बैठे टीवी स्क्रीन पर तेज प्रताप यादव का एक क्लिप देखते हैं। क्लिप में तेज प्रताप पहले पवन सिंह की तस्वीर दिखाकर वहां मौजूद लोगों से पूछते हैं कि ये कौन हैं। जवाब मिलता है—पवन सिंह। इस पर तेज प्रताप कहते हैं, ‘बे यार, ये बेकार है।’

इसके बाद तेज प्रताप निरहुआ की तस्वीर दिखाकर लोगों से उनके बारे में पूछते हैं। इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला भोजपुरी फिल्मों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती है कि वह भोजपुरी फिल्में नहीं देखतीं, क्योंकि उन्हें ये बेहद घटिया लगती हैं। महिला की बात पर तेज प्रताप भी सहमति जताते हुए कहते हैं कि उन्हें भी भोजपुरी फिल्में ‘एकदम घटिया’ लगती हैं।

प्रोमो में इसके बाद निरहुआ का गुस्सा साफ नजर आता है। वह पवन सिंह से कहते हैं कि क्या वह इस तरह उन्हें नीचा दिखाना चाहते हैं। बातचीत के दौरान निरहुआ काफी आक्रामक अंदाज में नजर आते हैं और कहते हैं कि जिस हाल में वह हैं, उसके जिम्मेदार वह खुद हैं। आगे वह तीखे अंदाज में कहते हैं, ‘आप कौन हो, क्या उखाड़े हो... चल हट।’ इस पूरे घटनाक्रम ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

जियोहॉटस्टार ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में सवाल किया है कि ‘क्या तेजू भैया अब मुसीबत में हैं?’ अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शो के अगले एपिसोड में पवन सिंह और निरहुआ इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ का प्रसारण रोज रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर किया जा रहा है।