Movie prime

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
 

 
 BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए चार राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है।

बीजेपी ने सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं अभिषेक देवराय को त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा में अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

कौन हैं पंजाब बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों?

सरदार केवल सिंह ढिल्लों पंजाब की राजनीति का बड़ा नाम माने जाते हैं। वह बरनाला विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। ढिल्लों ने वर्ष 2022 में संगरूर लोकसभा उपचुनाव और 2024 में बरनाला विधानसभा उपचुनाव बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

राजनीति के साथ-साथ केवल सिंह ढिल्लों पंजाब और देश के बड़े उद्योगपतियों में भी गिने जाते हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता रहा है। बरनाला क्षेत्र में उन्हें “विकास पुरुष” के रूप में पहचान मिली हुई है।

ढिल्लों ने हमेशा विकास और जनहित के मुद्दों को अपनी राजनीति का केंद्र बनाया। खास बात यह रही कि उन्होंने विरोधी नेताओं के साथ कभी विवाद की राजनीति नहीं की और अपनी साफ-सुथरी छवि बनाए रखी। बीजेपी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पंजाब में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।