Movie prime

बंगाल चुनाव में बड़ा ट्विस्ट! रिकॉर्ड वोटिंग से बढ़ी दिग्गजों की टेंशन

 
बंगाल चुनाव में बड़ा ट्विस्ट! रिकॉर्ड वोटिंग से बढ़ी दिग्गजों की टेंशन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Kolkata/New Delhi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। 16 जिलों की 152 सीटों पर हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल में “SIR” के खिलाफ जमकर वोटिंग हो रही है और यह रणनीति अब प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ जाती दिख रही है।

पहले चरण में जिन जिलों में मतदान हुआ, उनमें उत्तर बंगाल के कूचबिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा शामिल हैं। वहीं दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिलों की सीटों पर भी वोट डाले गए।

भारी मतदान के बाद सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादा मतदान का असर नतीजों पर साफ दिख सकता है। अब सबकी नजर आगामी चरणों और अंतिम परिणाम पर टिकी हुई है, जो राज्य की सत्ता की दिशा तय करेगा।