Movie prime

गैस सिलेंडर सब्सिडी को लेकर बड़ा अपडेट, अब केवल जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ

 
LPG
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने गैस सब्सिडी की पात्रता की जांच तेज कर दी है और इसके लिए उपभोक्ताओं को SMS अलर्ट भेजे जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सरकार टैक्स रिकॉर्ड और LPG डेटाबेस का मिलान कर यह जांच कर रही है कि कौन लोग सब्सिडी पाने के योग्य हैं और कौन नहीं। इस अभियान का उद्देश्य फर्जी तरीके से सब्सिडी लेने वालों पर रोक लगाना और जरूरतमंद लोगों तक ही लाभ पहुंचाना है।

7 दिनों के अंदर देना होगा जवाब

उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे मैसेज में कहा गया है कि जिन लोगों की सालाना टैक्सेबल इनकम 10 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें 7 दिनों के भीतर अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी या नोटिस का जवाब देना होगा।

सरकार ने चेतावनी दी है कि तय समय में जवाब नहीं देने पर LPG सब्सिडी बंद की जा सकती है। इसके साथ ही गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी संभव है।

सिर्फ जरूरतमंदों को मिलेगा फायदा

सरकार पहले भी साफ कर चुकी है कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 10 लाख रुपये से ज्यादा है, वे LPG सब्सिडी के पात्र नहीं हैं। अब इस नियम को सख्ती से लागू करने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि ईरान युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच सरकार सब्सिडी खर्च को नियंत्रित करने की दिशा में कदम उठा रही है।

PAN, Aadhaar और परिवार की आय की होगी जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रक्रिया में PAN कार्ड से जुड़े टैक्स रिकॉर्ड, आधार लिंक जानकारी और LPG उपभोक्ता डेटाबेस का मिलान किया जा सकता है। इतना ही नहीं, जांच के दायरे में परिवार के अन्य सदस्यों की आय भी शामिल हो सकती है। यानी केवल गैस कनेक्शन धारक ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति पर नजर रखी जाएगी।

किन दस्तावेजों को अपडेट करना जरूरी?

जिन उपभोक्ताओं को इस तरह के नोटिस मिल रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपने KYC दस्तावेज अपडेट कराने की सलाह दी गई है।

इसके लिए उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड LPG डिस्ट्रीब्यूटर या ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जानकारी सत्यापित कर सकते हैं। आधार लिंकिंग, मोबाइल नंबर अपडेट और PAN रिकॉर्ड की जांच करना भी जरूरी बताया जा रहा है।

उपभोक्ताओं को क्या करना चाहिए?

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसी उपभोक्ता को सरकार की ओर से SMS या नोटिस मिला है, तो उसे नजरअंदाज न करें। समय रहते सही जानकारी अपडेट करना जरूरी है, ताकि गैस सब्सिडी बंद होने जैसी परेशानी से बचा जा सके।