Bihar ASI Bharti 2026: बिहार में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती के आवेदन कल से शुरू, जानें योग्यता और पूरी डिटेल
नई दिल्ली। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मई से शुरू होंगे और उम्मीदवार 21 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर करियर बनाना चाहते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन या संबंधित विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
इस पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।
परीक्षा में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए अयोग्य माने जाएंगे।
