Bihar Chunav 2025 : इंडिया गठबंधन में तीन बंदर पप्पू, टप्पू और अप्पू...दरभंगा में विपक्षियों पर जमकर बरसे CM योगी
Nov 3, 2025, 12:34 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल गर्माने लगा है। प्रचार अभियान के तहत रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और कई बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी।
सीएम योगी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में तीन बंदर आ गए हैं- पप्पू, टप्पू और अप्पू। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू सच देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता।” योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विदेश जाकर देश के खिलाफ बयान देते हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में जब आरजेडी की सरकार थी, तब 76 से अधिक नरसंहार हुए थे। उस दौर में अपराध, अपहरण और जातीय दंगे चरम पर थे। जबकि अब राज्य में अराजकता और दंगों का अंत हुआ है। योगी ने कहा, अब मिथिला में सब चंगा है।”
मुख्यमंत्री ने जनता से एनडीए प्रत्याशी मुरारी मोहन झा को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनडीए की जीत ही बिहार की जीत होगी। असामाजिक तत्वों को पनपने न दें।
योगी ने आरजेडी, कांग्रेस और सपा पर हिंदू विरोधी राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाई थी, जबकि आरजेडी ने बिहार को दंगों में झोंक दिया था। ये लोग रामद्रोही हैं, मां जानकी के विरोधी हैं।
कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए योगी ने कहा कि “कांग्रेस के पापों के कारण कश्मीर हिंदू विहीन हो गया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उसे आतंकवाद से मुक्त कराया है।
सभा के अंत में सीएम योगी ने कहा कि बंटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, और बिहार की जनता से एनडीए की सरकार को दोबारा सत्ता में लाने की अपील की।