एग्जिट पोल में BJP को बढ़त, लेकिन संजय राउत का बड़ा दावा- बंगाल में ममता दीदी भारी बहुमत से जीतेंगी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है, लेकिन संजय राउत ने इन आंकड़ों को खारिज करते हुए दावा किया है कि ममता बनर्जी भारी बहुमत से सरकार बनाएंगी।
‘कोई उलटफेर नहीं होगा’
मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने कहा, कोई उलटफेर नहीं है। पश्चिम बंगाल में ममता दीदी भारी बहुमत से जीत रही हैं। केरल में कांग्रेस गठबंधन और तमिलनाडु में डीएमके की सरकार बनेगी। असम में कांटे की टक्कर है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल को अंतिम सच नहीं माना जा सकता।
CAPF तैनाती पर उठाए सवाल
संजय राउत ने चुनाव खत्म होने के बाद भी केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकती है।
उन्होंने कहा, अगर चुनाव खत्म होने के बाद भी 500 से ज्यादा CAPF कंपनियां तैनात की जा रही हैं, तो इसका मतलब है कि सरकार ममता दीदी के पक्ष में आने वाले
फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।”
बंगाल में दो चरणों में हुआ मतदान
294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम 4
मई को घोषित किए जाएंगे।
सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 148 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा।
एग्जिट पोल में क्या अनुमान?
कई एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है—
Chanakya Strategies: BJP 150-160, TMC 130-140
P-Marq: BJP 150-175, TMC 118-138
Praja Poll: BJP 178-208, TMC 85-110
JVC: BJP 138-159, TMC 131-152
MARTRIZE: BJP 146-161, TMC 125-140
हालांकि Janmat Polls ने TMC की सरकार बनने का अनुमान जताया है, जिसमें TMC को 195-205 सीटें मिलने की संभावना बताई गई है।
