Movie prime

केजरीवाल की रिहाई के बाद भाजपा का पलटवार, कहा— मामला अभी खत्म नहीं
 

 
 केजरीवाल की रिहाई के बाद भाजपा का पलटवार, कहा— मामला अभी खत्म नहीं
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और पार्टी नेताओं ने इसे सत्य की जीत बताया है।

फैसले के तुरंत बाद आप नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। पार्टी का कहना है कि राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की गई थी, लेकिन अदालत ने सच्चाई सामने ला दी।

वहीं भाजपा ने कोर्ट के फैसले पर सावधानीपूर्ण प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अदालत ने सबूतों के अभाव में आरोपियों को बरी किया है, जो एक तकनीकी आधार है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार कर सकती है। पार्टी फैसले का विस्तृत अध्ययन करने के बाद अपनी औपचारिक प्रतिक्रिया देगी। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि आरोप निराधार थे तो वे लगे कैसे।

भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला निचली अदालत का है। उन्होंने उल्लेख किया कि अतीत में उच्च न्यायालयों ने संबंधित मामलों में कड़ी टिप्पणियां की थीं। उनके अनुसार, यह देखना होगा कि यह फैसला उच्च अदालतों में कितना टिकता है, क्योंकि कानूनी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।

मालवीय ने केजरीवाल की ईमानदारी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई अनियमितता नहीं थी तो दिल्ली सरकार ने नीति वापस क्यों ली और उसमें बदलाव क्यों किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई फोन और सिम कार्ड नष्ट किए गए, कमीशन 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया गया और विक्रेताओं की संख्या में कमी की गई। उनके मुताबिक, ये सभी फैसले गंभीर सवाल खड़े करते हैं।