Movie prime

बंगाल काउंटिंग से पहले बीजेपी एक्शन मोड में, 2 मई को कोलकाता में हाई-लेवल बैठक

 
बंगाल काउंटिंग से पहले बीजेपी एक्शन मोड में, 2 मई को कोलकाता में हाई-लेवल बैठक
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Kolkata : बंगाल में 4 मई को होने वाली मतगणना से पहले भाजपा (BJP) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। काउंटिंग से पहले 2 मई को कोलकाता में पार्टी की एक अहम रणनीतिक बैठक बुलाई गई है, जिसमें चुनावी जिम्मेदारी संभाल रहे प्रवासी नेताओं को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रीय नेतृत्व रहेगा मौजूद

इस हाई-लेवल मीटिंग में बीजेपी के बंगाल प्रभारी Sunil Bansal और चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री Bhupender Yadav शामिल होंगे। ये दोनों नेता पहले से ही राज्य में डेरा डाले हुए हैं और लगातार बैठकों के जरिए ग्राउंड स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

काउंटिंग डे की तैयारियों पर फोकस

बैठक में मतगणना के दिन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। बूथ स्तर से लेकर काउंटिंग सेंटर तक हर व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। किस केंद्र पर कौन नेता तैनात रहेगा, एजेंट्स की भूमिका क्या होगी और हर राउंड की निगरानी कैसे होगी—इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

30 अप्रैल को कोलकाता में हुई बैठक में मतदान के बाद की ग्राउंड रिपोर्ट ली गई थी। इसके बाद 1 मई को सिलीगुड़ी में स्थानीय नेताओं और काउंटिंग एजेंट्स को मतगणना प्रक्रिया की बारीकियां समझाई गईं।

करीबी मुकाबले पर पैनी नजर

राज्य की कई सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपनी योजनाओं के दम पर वापसी का दावा कर रही है, तो वहीं बीजेपी एग्जिट पोल्स से उत्साहित नजर आ रही है।

2 मई की यह बैठक सिर्फ समीक्षा नहीं, बल्कि 4 मई की निर्णायक मतगणना से पहले बीजेपी की अंतिम रणनीतिक तैयारी मानी जा रही है। काउंटिंग डे पर हर आंकड़े और हर राउंड पर पार्टी की कड़ी नजर रहने वाली है।