Movie prime

BRICS समिट 2026: भारत की भव्य मेजबानी की तैयारी शुरू, 60 शहरों में होगा आयोजन, थीम सॉन्ग से लेकर पतंग उत्सव तक सब कुछ खास

 
 BRICS समिट 2026: भारत की भव्य मेजबानी की तैयारी शुरू, 60 शहरों में होगा आयोजन, थीम सॉन्ग से लेकर पतंग उत्सव तक सब कुछ खास
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I भारत अगले साल यानी 2026 में BRICS समिट की मेजबानी करने जा रहा है और इसके लिए मोदी सरकार ने भव्य योजनाओं का खाका तैयार कर लिया है। 2023 में G20 की शानदार सफलता के बाद अब सरकार की नजरें एक और वैश्विक मंच पर भारत की चमकदार पहचान बनाने पर टिकी हैं। जनवरी 2026 से भारत BRICS की अध्यक्षता संभालेगा, जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, मोदी सरकार का मुख्य लक्ष्य दुनिया के सामने भारत को एक मजबूत, संस्कृति संपन्न और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में पेश करना है। BRICS बैठकों का आयोजन देश के 28 राज्यों और 9 केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 60 शहरों में होगा, ठीक वैसे ही जैसे G20 के दौरान पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस बार भी जन भागीदारी पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि हर नागरिक को इस गौरव का हिस्सा बनने का मौका मिले।

समिट में शामिल होंगी कई अनोखी गतिविधियां  

2026 BRICS में कई रोचक और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल की जाएंगी। इनमें BRICS थीम वाला पतंग महोत्सव, दिवाली पर पर्यावरण-अनुकूल दीयों से BRICS लोगो की आकृति बनाना, शहरों में होलोग्राफिक प्रोजेक्शन, गणतंत्र दिवस पर विशेष टेबुलो शामिल हैं। इतना ही नहीं, एयरलाइंस, मेट्रो, बसों और रेल में भी BRICS की झलक दिखाई देगी। देश के लोकप्रिय उत्सव जैसे केरल का बोट फेस्टिवल, ओडिशा का सैंड आर्ट फेस्टिवल और गोवा कार्निवल भी BRICS थीम से सराबोर नजर आएंगे।

BRICS थीम सॉन्ग तैयार करेगा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतकार  

खास बात यह है कि BRICS के लिए एक विशेष थीम सॉन्ग भी तैयार किया जाएगा, जिसे कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर का भारतीय संगीतकार कंपोज करेगा। G20 की तर्ज पर इस बार भी BRICS अध्यक्षता के माध्यम से भारत अपनी संस्कृति, विविधता और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाना चाहता है।