Movie prime

उपचुनाव नतीजे: 7 सीटों में NDA को 5, कांग्रेस को 2 पर जीत, बारामती पर NCP का दबदबा कायम
 

 
 उपचुनाव नतीजे: 7 सीटों में NDA को 5, कांग्रेस को 2 पर जीत, बारामती पर NCP का दबदबा कायम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही NDA को बढ़त मिलती दिखाई दे रही थी, जो अंतिम परिणामों में भी बरकरार रही। कुल 7 सीटों में से NDA ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 2 सीटों पर सफलता मिली। इसके अलावा महाराष्ट्र की चर्चित बारामती सीट पर एनसीपी उम्मीदवार ने भारी अंतर से जीत हासिल की।

चुनाव आयोग द्वारा 9 अप्रैल को कराए गए इन उपचुनावों में कई सीटें मौजूदा विधायकों के निधन के बाद खाली हुई थीं। कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वहीं गुजरात की उमरेठ, नागालैंड की कोरिडांग, त्रिपुरा की धर्मनगर और महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर BJP उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की।

सबसे ज्यादा चर्चा में रही महाराष्ट्र की बारामती सीट, जहां एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने रिकॉर्ड लगभग 2.18 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस सीट पर राजनीतिक दलों और मतदाताओं की खास नजर बनी हुई थी।

मतदान प्रतिशत की बात करें तो नागालैंड की कोरिडांग सीट पर सबसे अधिक 82 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो मतदाताओं के उत्साह को दर्शाती है। इसके विपरीत महाराष्ट्र की हाई-प्रोफाइल बारामती सीट पर 58.17 प्रतिशत और राहुरी सीट पर 55.86 प्रतिशत मतदान हुआ।

कर्नाटक की बागलकोट सीट पर 68.62 प्रतिशत और दावणगेरे साउथ में 63.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि गुजरात की उमरेठ सीट पर 59.04 प्रतिशत वोटिंग हुई। इन नतीजों ने एक बार फिर राज्यों में स्थानीय समीकरणों और राजनीतिक ताकतों की स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।