Movie prime

CBSE बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 घोषित: 93.66% छात्र पास, लड़कियां अव्वल

 
CBSE बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 घोषित: 93.66% छात्र पास, लड़कियां अव्वल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा कर दी है। इस साल 93.66% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। सभी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।

लड़कियों ने मारी बाजी

इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पछाड़ दिया। 95% छात्राएं पास हुईं, जबकि 92.63% छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की।

रिजल्ट चेक करने के पांच आसान तरीके

सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने के पांच तरीके उपलब्ध कराए हैं:

आधिकारिक वेबसाइट:

cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in के माध्यम से।

डिजिलॉकर: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर रिजल्ट देखें।

उमंग ऐप: उमंग ऐप के जरिए आसानी से परिणाम चेक करें।

SMS: बोर्ड द्वारा निर्धारित नंबर पर मैसेज भेजकर रिजल्ट प्राप्त करें।

आईवीआरएस/कॉल: बोर्ड के टेलीफोन नंबर पर कॉल कर परिणाम जानें।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद वे अपने परिणाम डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। CBSE बोर्ड ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर विजिट करें।