Movie prime

Census 2027: जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, आधार से बैंक खाते तक देनी होगी जानकारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Census 2027 में परिवारों से 40 सवाल पूछे जाएंगे। गृह मंत्रालय की सूची में नाम, उम्र, धर्म, जाति, शिक्षा, रोजगार, माइग्रेशन के साथ बैंक खातों की संख्या, मोबाइल, आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी जानकारी शामिल है। जानिए जनगणना कब शुरू होगी और पूरी सवालों की लिस्ट।

 
Census 2027
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Census 2027: भारत की आगामी जनगणना 2027 में घर-परिवार और व्यक्ति से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए 40 सवाल पूछे जाएंगे। गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से जारी सूची में नाम, उम्र, धर्म, जाति, शिक्षा और रोजगार जैसी सामान्य जानकारियों के साथ-साथ बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सवाल भी शामिल हैं।

जनगणना अधिकारियों को अपने निर्धारित स्थानीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों से ‘हाउसहोल्ड शेड्यूल’ (परिवार अनुसूची) के जरिए ये जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रक्रिया जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 8(1) के तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर होगी।

जनगणना 2027 में आपसे पूछे जाएंगे ये 40 सवाल

व्यक्तिगत जानकारी

  1. व्यक्ति का नाम
  2. परिवार के मुखिया से संबंध
  3. लिंग
  4. जन्म तिथि और उम्र
  5. वर्तमान वैवाहिक स्थिति
  6. शादी के समय उम्र
  7. जीवनसाथी का नाम
  8. धर्म
  9. बताई गई राष्ट्रीयता
  10. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और जाति

परिवार और माता-पिता से जुड़ी जानकारी

  1. पिता का विवरण
  2. माता का विवरण
  3. विकलांगता से संबंधित जानकारी
  4. मातृभाषा और अन्य ज्ञात भाषाएं

शिक्षा से जुड़े सवाल

  1. साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति
  2. शिक्षण संस्थान में पढ़ाई की स्थिति
  3. प्राप्त उच्चतम शिक्षा और स्ट्रीम/विषय

रोजगार और कामकाज की जानकारी

  1. पिछले वर्ष के दौरान कभी काम किया या नहीं
  2. आर्थिक गतिविधि की श्रेणी
  3. पेशा
  4. उद्योग, व्यापार या सेवा का प्रकार
  5. कामगार का वर्ग
  6. गैर-आर्थिक गतिविधि
  7. काम की तलाश या काम के लिए उपलब्धता
  8. काम की जगह तक आने-जाने की जानकारी

जन्म और माइग्रेशन से जुड़े सवाल

  1. जन्म स्थान
  2. पिछली बार रहने की जगह
  3. माइग्रेशन का कारण
  4. पिछली बार माइग्रेशन के बाद से वर्तमान गांव/शहर में रहने की अवधि
  5. स्थायी आवासीय पता

महिलाओं से जुड़े सवाल

  1. अभी जीवित बच्चों की संख्या
  2. अब तक जीवित पैदा हुए बच्चों की कुल संख्या
  3. पिछले एक साल में जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या

इन तीन सवालों को निर्धारित वैवाहिक स्थिति वाली महिलाओं से पूछा जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  1. कोविड-19 टीकाकरण की जगह
  2. बैंक खातों की कुल संख्या
  3. मोबाइल नंबर, अगर उपलब्ध हो
  4. आधार नंबर, अगर उपलब्ध हो
  5. वोटर आईडी नंबर, अगर उपलब्ध हो
  6. भारतीय पासपोर्ट धारक होने पर पासपोर्ट नंबर
  7. ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता

आधार और बैंक खाते की जानकारी भी पूछी जाएगी

जनगणना 2027 की सूची में कुछ ऐसे सवाल भी हैं, जिन पर लोगों की खास नजर रहेगी। इनमें बैंक खातों की कुल संख्या, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और वोटर आईडी जैसी जानकारी शामिल है। पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।

हालांकि, सूची में मोबाइल, आधार और वोटर आईडी के साथ ‘अगर उपलब्ध हो’ का उल्लेख किया गया है।

बर्फबारी वाले इलाकों में पहले शुरू होगी जनगणना

जनगणना की प्रक्रिया पूरे देश में एक साथ शुरू नहीं होगी। बर्फबारी वाले इलाकों में यह प्रक्रिया पहले शुरू की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच जनगणना की जाएगी। देश के बाकी हिस्सों में जनगणना की प्रक्रिया अगले साल शुरू होगी।

जनगणना में क्यों महत्वपूर्ण है ये जानकारी?

जनगणना के दौरान जुटाई गई जानकारी देश की आबादी, शिक्षा, रोजगार, प्रवासन, सामाजिक स्थिति और अन्य जनसांख्यिकीय पहलुओं की तस्वीर तैयार करने में मदद करती है। इसी आंकड़े के आधार पर सरकार को नीतियां और योजनाएं बनाने में भी महत्वपूर्ण आधार मिलता है।