Movie prime

चीन बना रहा आर्टिफिशियल सन, PM बच्चों पर FIR कराने में व्यस्त' — अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला
 

 
 चीन बना रहा आर्टिफिशियल सन, PM बच्चों पर FIR कराने में व्यस्त' — अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर चीन 'आर्टिफिशियल सन' (Artificial Sun) जैसी अत्याधुनिक तकनीक पर तेजी से काम कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत में प्रधानमंत्री छोटे-छोटे बच्चों पर एफआईआर दर्ज कराने में व्यस्त हैं।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "एक तरफ चीन कृत्रिम सूरज बनाने की दिशा में काम कर रहा है और दूसरी तरफ हमारी सरकार से सड़कें तक नहीं बन रही हैं। एक बारिश आते ही शहरों का बुरा हाल हो जाता है, चारों तरफ कूड़ा फैला रहता है। प्रधानमंत्री सांसदों और विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगे हुए हैं।"

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि आजकल प्रधानमंत्री उन बच्चों के खिलाफ एफआईआर कराने में व्यस्त हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया। केजरीवाल ने कहा कि देश को ऐसी राजनीति नहीं, बल्कि दूरदर्शी सोच और विज्ञान-तकनीक को बढ़ावा देने वाले नेतृत्व की आवश्यकता है।

क्या है 'आर्टिफिशियल सन'?

केजरीवाल ने अपने बयान में चीन की न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक का भी जिक्र किया। दरअसल, चीन ने 'आर्टिफिशियल सन' परियोजना के तहत दुनिया का सबसे बड़ा सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट तैयार किया है, जिसका सफल परीक्षण भी किया जा चुका है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह उपलब्धि भविष्य में न्यूक्लियर फ्यूजन आधारित स्वच्छ और असीमित ऊर्जा उत्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

'आर्टिफिशियल सन' ऐसी तकनीक है, जिसमें सूर्य की तरह न्यूक्लियर फ्यूजन की प्रक्रिया के जरिए ऊर्जा उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है। इसके लिए अत्यधिक तापमान पर प्लाज्मा तैयार कर उसे नियंत्रित किया जाता है। यदि यह तकनीक व्यावसायिक रूप से सफल होती है, तो भविष्य में दुनिया को स्वच्छ, सुरक्षित और लगभग असीमित ऊर्जा का नया स्रोत मिल सकता है।