Movie prime

1 मई से महंगी हो सकती है सिगरेट, ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स बढ़ा सकते हैं दाम

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

29 अप्रैल को बाजार में यह चर्चा तेज हो गई है कि ITC और Godfrey Phillips India जैसी प्रमुख तंबाकू कंपनियां 1 मई से सिगरेट के दामों में 17 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो फरवरी 2026 में सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क बढ़ाने के बाद यह दूसरी बड़ी मूल्य वृद्धि होगी।

फरवरी में बढ़ा था एक्साइज ड्यूटी

केंद्र सरकार ने 1 फरवरी 2026 से सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी में 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी। शुरुआत में कंपनियों ने इसका कुछ बोझ खुद उठाया, लेकिन अब घटती बिक्री और मुनाफे को देखते हुए कंपनियां यह भार ग्राहकों पर डालने की तैयारी में हैं।

गोल्ड फ्लेक और किंग साइज सिगरेट हो सकती हैं महंगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Gold Flake प्रीमियम सिगरेट के एक पैक की कीमत ₹115 से बढ़कर ₹135 तक पहुंच सकती है। वहीं किंग साइज सेगमेंट में प्रति सिगरेट की कीमत ₹20 से बढ़कर ₹25 से ₹28 के बीच हो सकती है।

बिक्री में आई गिरावट

फरवरी में टैक्स बढ़ने के बाद सिगरेट बिक्री पर असर दिखाई देने लगा है। डीलर रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल 2026 में सिगरेट की बिक्री में करीब 20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा असर प्रीमियम किंग साइज सिगरेट सेगमेंट पर पड़ा है, जहां उपभोक्ता अब सस्ते विकल्प तलाश रहे हैं।

टैक्स का बढ़ा बोझ

1 फरवरी 2026 से सिगरेट पर 40 प्रतिशत जीएसटी लागू है। इसके अलावा सिगरेट की लंबाई के आधार पर प्रति 1000 स्टिक पर ₹2,050 से ₹8,500 तक अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी भी लगाई गई है। इसी वजह से माना जा रहा है कि 1 मई से कंपनियां सिगरेट की कीमतों में बड़ा बदलाव कर सकती हैं।