NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jun 6, 2026, 12:15 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक समेत विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा और अभिभावक शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हुए।
प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद रहे। कई अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ विरोध दर्ज कराने पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति कॉकरोच मारने वाली दवा (हिट) लेकर पहुंच गया और CJP के खिलाफ विरोध जताने की कोशिश की। आयोजकों और मौजूद लोगों ने उसे प्रदर्शन स्थल से बाहर कर दिया।
CJP का कहना है कि हाल के वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ियों के मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। पार्टी ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
क्या राजनीतिक पार्टी बनेगी CJP?
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कॉकरोच जनता पार्टी भविष्य में औपचारिक राजनीतिक दल का रूप लेगी या नहीं। हालांकि सोशल मीडिया पर संगठन को काफी समर्थन मिल रहा है और युवाओं के बीच इसकी चर्चा तेजी से बढ़ी है।
भारतीय राजनीति में पहले भी कई ऐसे आंदोलन हुए हैं जो जनसमर्थन के बल पर राजनीतिक दलों में बदल गए। केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ जनआंदोलनों से निकले कई संगठनों ने बाद में राजनीति में प्रवेश कर चुनावी सफलता भी हासिल की। ऐसे में CJP के भविष्य को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।