Movie prime

SIR और चुनाव आयोग पर CM ममता बनर्जी का हमला, कहा - EC अब BJP कमीशन बन गया, लोकतंत्र खतरे में
 

Kolkata: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR अभियान और चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी कर बीजेपी लाभ लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव परिणाम भी इसी प्रक्रिया का परिणाम है। ममता ने चेतावनी दी कि अगर बीजेपी उन्हें निशाना बनाएगी तो वह राष्ट्रीय स्तर पर जवाब देंगी।
 
cc
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के बाद जब मतदाता सूची का मसौदा जारी होगा, तब लोगों को चुनाव आयोग और बीजेपी द्वारा पैदा की गई असली स्थिति का पता चलेगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार चुनाव परिणाम भी इसी प्रक्रिया का परिणाम है।

ममता बनर्जी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी बंगाल में मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष बीजेपी की चाल समझ नहीं पाया, इसलिए बिहार में नतीजे बदले हुए आए।

ममता ने आरोप लगाया कि इलेक्शन कमीशन अब निष्पक्ष संस्था नहीं, यह BJP कमीशन बन गया है। बीजेपी राजनीतिक रूप से मेरा मुकाबला नहीं कर सकती। उन्होंने पूछा कि एसआईआर का मकसद बांग्लादेशी नाम हटाना बताया जा रहा है, तो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया क्यों नहीं हो रही?

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि रोहिंग्या या अन्य लोग सीमा पार कर रहे हैं, तो बॉर्डर सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? CISF एयरपोर्ट संभालता है, कस्टम केंद्र के पास है — फिर आरोप बंगाल पर क्यों? उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर मिजोरम, मणिपुर, असम में नहीं किया जा रहा, सिर्फ बंगाल में क्योंकि बंगाल को हड़पना है। अंग्रेज भी बंगाल पर कब्जा नहीं कर सके थे।