Movie prime

NEET विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का धरना

 
NEET विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का धरना
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले और छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक विरोध मार्च निकाला। इस प्रदर्शन का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया।

प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान "प्रधानमंत्री इस्तीफा दो" और "नरेंद्र मोदी डाउन-डाउन" जैसे नारे लगाए गए।

धरने में कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई सांसद और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान के.सी. वेणुगोपाल प्रधानमंत्री आवास के बाहर जमीन पर लेटकर विरोध जताते भी दिखाई दिए।

क्या है मामला?

कांग्रेस का आरोप है कि 20 जुलाई 2026 को नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा निकाले गए संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इसी घटना के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालकर सरकार से जवाबदेही तय करने और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, इस मामले पर सरकार और दिल्ली पुलिस की ओर से अपना पक्ष भी सामने आया है, जिसमें पुलिस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया गया है।