Movie prime

NEET को लेकर PM आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी डिटेन

 
NEET को लेकर PM आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी डिटेन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी प्रदर्शन स्थल से हटाया गया।

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई से पहले नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) ने राहुल गांधी से धरना समाप्त कर स्थल खाली करने की अपील की। पुलिस अधिकारी ने उनसे सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि "आप प्लीज कॉपरेट करिए।"

इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि "मैं कर रहा हूं कॉपरेट। आप ही यहां मौजूद लोगों को हटने को कह दीजिए।"

इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से एक बार स्थल खाली करने की घोषणा की। प्रदर्शन जारी रहने पर डीसीपी ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के निर्देश दिए।

हिरासत में लिए जाने के दौरान राहुल गांधी ने कार्रवाई का विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब एक पुलिसकर्मी ने उनका हाथ पकड़कर आगे बढ़ाने की कोशिश की तो राहुल गांधी ने अपना हाथ छुड़ाया और विरोध जताते हुए सड़क पर लेट गए। इसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर वहां से ले गई।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले और छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस सांसद, नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।