Movie prime

अपमान मंत्रालय बना लीजिए PM साहब...प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री पर तंज, दे डाला ये सुझाव

 
d
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Saharsa/Lakhisarai : बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में प्रचार की रंगत तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को सहरसा के सोनबरसा और लखीसराय में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने पीएम को 'अपमान मंत्रालय' बनाने का व्यंग्यात्मक सुझाव दिया, ताकि विपक्ष पर अपमान के आरोप लगाने में उनका समय व्यर्थ न हो। प्रियंका ने महिलाओं को एनडीए सरकार की 10 हजार रुपये की योजना को 'राजनीतिक घूस' बताते हुए वोट न देने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि बिहार में सिंगल इंजन सरकार चल रही है, जिसे पीएम मोदी ही संचालित कर रहे हैं।

d

सोनबरसा की सभा में प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हमेशा अतीत की बातें करते हैं। कर्नाटक गए तो विपक्ष ने कर्नाटक का अपमान किया, पश्चिम बंगाल में बंगाल का, अब बिहार में कह रहे हैं कि विपक्ष बिहार का अपमान कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेरा सुझाव है कि पीएम एक नया मंत्रालय बना दें- 'अपमान मंत्रालय'। वह बड़ी-बड़ी सूचियां निकालते हैं कि इसने गाली दी, उसने अपमान किया। यह मंत्रालय ही बना ले, ताकि उनका समय देश के मुद्दों पर लगे। प्रियंका ने कहा कि यह मंत्रालय नेहरू-इंदिरा पर टिप्पणियों का रिकॉर्ड भी रख सकता है, जिससे एक पूरी लाइब्रेरी भर जाएगी।

महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रियंका ने नीतीश-मोदी सरकार की 'महिला सम्मान योजना' पर सवाल उठाए। 20 साल से महिलाएं खेतों में काम करती हैं, घर संभालती हैं, भूखी सोती हैं। चुनाव से हफ्ते पहले 10 हजार रुपये क्यों? यह राजनीतिक घूस है। लो लो, लेकिन एनडीए को वोट मत दो। उनकी नीयत साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई डबल इंजन सरकार नहीं, बल्कि सिंगल इंजन है, जिसे पीएम चला रहे हैं। नीतीश कुमार की केंद्र में कोई सुनवाई नहीं।

d

प्रियंका ने चुनावी धांधली का आरोप लगाते हुए दावा किया कि 65 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम काट दिए गए। वोट आपके अधिकार हैं। यह चोरी जनता के खिलाफ साजिश है। अगर वोट चला गया, तो कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने कोसी बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर सहायता दी जाती थी, लेकिन अब कुछ नहीं मिलता।