दिल्ली में यमुना नदी पर जल्द चलेगा क्रूज़, फरवरी 2026 तक शुरू होने की उम्मीद
New Delhi : दिल्ली में यमुना क्रूज़ सेवा अब फरवरी 2026 तक शुरू होने की संभावना है। नवंबर 2025 की तय लॉन्च तिथि तकनीकी और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य अधूरा होने से टल गई। उपराज्यपाल VK सक्सेना और मंत्री रेखा गुप्ता परियोजना की समीक्षा कर रहे हैं। शुरुआत में 6–8 किमी के सुरक्षित रूट पर क्रूज़ चलेगा।
New Delhi : राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर क्रूज़ चलाने का सपना अब धीरे–धीरे हकीकत का रूप ले रहा है। सूत्रों के मुताबिक बहुप्रतीक्षित यमुना क्रूज़ सेवा फरवरी 2026 तक शुरू हो सकती है। हालांकि इसकी अंतिम तिथि परियोजना से जुड़े तकनीकी व बुनियादी ढांचे के कार्य पूरे होने पर निर्भर करेगी।उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली सरकार की मंत्री रेखा गुप्ता इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
नवंबर 2025 में शुरू होना था प्रोजेक्ट
दरअसल, यमुना क्रूज़ सेवा को नवंबर 2025 में लॉन्च करने की तैयारी थी, लेकिन तकनीकी कार्यों और आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर समय पर तैयार न होने के कारण इसकी शुरुआत टाल दी गई।
शुरुआत में क्रूज़ को यमुना के उस हिस्से पर चलाया जाएगा, जहां पानी की गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुखद अनुभव मिल सके। इसके लिए 6 से 8 किलोमीटर लंबा विशेष रूट विकसित किया गया है।
संभावित रूट
- स्टार्टिंग पॉइंट: वजीराबाद बैराज के पास सोनिया विहार पुस्ता
- एंड पॉइंट: जगतपुर शनि मंदिर के पास
यह परियोजना दिल्ली में नदी पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके शुरू होने से न केवल राजधानी में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, बल्कि यमुना तटवर्ती क्षेत्रों के विकास में भी तेजी आएगी।
