बिहार से महाराष्ट्र का सफर होगा आसान: 27 जून से शुरू होगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए पूरा रूट और टाइमिंग
भारतीय रेलवे 27 जून से दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी और बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। जानिए ट्रेन का रूट, समय-सारिणी, ठहराव और कोच की पूरी जानकारी।
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक और बड़ी सौगात दी है। बिहार के दानापुर और महाराष्ट्र के पुणे के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन 27 जून से शुरू किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे ने इसकी आधिकारिक जानकारी जारी करते हुए बताया है कि यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी और बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कई प्रमुख शहरों को जोड़ेगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, नई अमृत भारत एक्सप्रेस लगभग 1750 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन के संचालन से बिहार और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार, पुणे और दानापुर के बीच यह अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन नियमित रूप से संचालित होगी। लंबी दूरी की इस ट्रेन को यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए शुरू किया गया है।
27 जून से शुरू होगा पुणे-दानापुर संचालन
ट्रेन संख्या 11431 पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 जून से प्रत्येक शनिवार को पुणे से दोपहर 3:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन रविवार को रात 9:43 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद रात 10:50 बजे बक्सर और 11:38 बजे आरा रुकते हुए सोमवार को तड़के 1:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
29 जून से चलेगी दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 11432 दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस 29 जून से प्रत्येक सोमवार को दानापुर से सुबह 3:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन 3:56 बजे आरा, 4:50 बजे बक्सर और 7:15 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को सुबह 11:05 बजे पुणे पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
नई अमृत भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी जंक्शन, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा जंक्शन, भुसावल जंक्शन, मनमाड जंक्शन, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर जंक्शन और दौंड कॉर्ड लाइन स्टेशन पर रुकेगी। इन स्टेशनों के जुड़ने से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को भी इस ट्रेन का लाभ मिलेगा।
ट्रेन में होंगे 18 कोच
रेलवे ने बताया कि दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 स्लीपर क्लास, 7 जनरल कोच और अन्य आवश्यक कोच शामिल होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में पैंट्रीकार की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।
लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगा फायदा
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से बिहार और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और प्रवासी श्रमिकों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही पहले से चल रही ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा।
27 जून से शुरू होने वाली यह नई ट्रेन पूर्वी और पश्चिमी भारत के बीच रेल संपर्क को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।