Movie prime

कमला पसंद पान मसाला मालिक की बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में क्या लिखा

 
 कमला पसंद पान मसाला मालिक की बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में क्या लिखा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में मशहूर ‘कमला पसंद’ और ‘राजश्री’ पान मसाला के मालिक कमल किशोर चौरसिया के परिवार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उनकी बड़ी पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दीप्ति ने किसी भी व्यक्ति या परिवार के किसी सदस्य पर कोई आरोप नहीं लगाया है। हालांकि दीप्ति के मायके वालों ने वसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें आत्महत्या के लिए लगातार उकसाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, दीप्ति चौरसिया की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर चौरसिया के बड़े बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी। दंपति का एक 14 वर्षीय बेटा भी है। परिजनों और सूत्रों के मुताबिक हरप्रीत चौरसिया ने दूसरी शादी कर रखी है और उनकी दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक चर्चित अभिनेत्री हैं। यही बात कथित तौर पर दीप्ति के साथ लगातार विवाद का कारण बनी हुई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वसंत विहार पुलिस इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने (IPC 306) के तहत भी अलग से जांच कर रही है। फिलहाल परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं हुई है।