Movie prime

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, केजरीवाल और सिसोदिया हारे, भाजपा को बढ़त

 
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, केजरीवाल और सिसोदिया हारे, भाजपा को बढ़त
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव बड़ा झटका साबित हो रहा है।

  • नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हार: भाजपा के प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 3182 वोटों से हरा दिया है। हालांकि, इस हार की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • मनीष सिसोदिया की हार: पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें 600 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
  • सीएम आतिशी पीछे: मुख्यमंत्री आतिशी भी अपनी सीट पर पीछे चल रही हैं।
  • क्ष्मी नगर और पटपड़गंज में भाजपा की जीत: लक्ष्मी नगर सीट से भाजपा के अभय वर्मा ने जीत दर्ज की, जबकि पटपड़गंज सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी विजयी रहे।

कुछ सीटों पर अभी कांटे की टक्कर बनी हुई है, जहां कभी भाजपा तो कभी आम आदमी पार्टी बढ़त बना रही है। अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।