Movie prime

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस खाली कराए गए

 
 दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस खाली कराए गए
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो प्रमुख कॉलेजों  रामजस कॉलेज और देशबंधु कॉलेज  को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। ईमेल में दावा किया गया कि दोनों कॉलेज परिसरों में बम रखे गए हैं और उन्हें उड़ा दिया जाएगा।

धमकी भरा ईमेल मिलते ही दिल्ली पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस की बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत दोनों कॉलेजों में पहुंचीं। दोनों कैंपस को पूरी तरह खाली करा लिया गया और छात्र-छात्राओं व स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस ने दोनों कॉलेजों की इमारतों की छत से लेकर बेसमेंट तक हर कोने की गहन तलाशी ली, लेकिन कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी कोई विस्फोटक पदार्थ या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। फिलहाल दोनों कॉलेजों को “ऑल क्लियर” घोषित कर दिया गया है, लेकिन जांच जारी है।

पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है।

पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों और कॉलेजों को इसी तरह की फर्जी बम धमकियां मिल चुकी हैं। ज्यादातर मामलों में ये धमकियां होक्स (फर्जी) साबित हुई हैं। पुलिस का मानना है कि ये सनसनी फैलाने या दहशत पैदा करने की कोशिश हो सकती है।